रतुल पुरी ने सीबीआई कोर्ट में सरेंडर करने की अर्जी लगाई

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी (47) ने अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में सरेंडर करने की अर्जी लगाई है। पुरी ने गुरुवार को दिल्ली स्थित सीबीआई कोर्ट में वकील के जरिए अर्जी दाखिल की। इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई होगी। पुरी बैंक फ्रॉड मामले में पहले से प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं। सोमवार को उनकी गिरफ्तारी हुई थी। सीबीआई कोर्ट ने बुधवार को 6 दिन की रिमांड दी थी।

अगस्तावेस्टलैंड मामले में पुरी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट है। विशेष अदालत ने बुधवार को वारंट निरस्त करने से इनकार कर दिया था।अगस्तावेस्टलैंड मामला यूपीए के कार्यकाल का है। 2010 में वीवीआईपी के लिए इटली की कंपनी फिनमेकेनिका की ब्रिटिश सब्सिडियरी अगस्तावेस्टलैंड से 12 हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए 3,600 करोड़ रुपए की डील हुई थी। इसमें पुरी पर बिचौलिए की भूमिका और रिश्वत लेने के आरोप हैं। अगस्ता द्वारा डील की शर्तें तोड़ने के आरोपों की वजह से यूपीए ने 2014 में डील रद्द कर दी थी।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
रतुल पुरी ईडी की हिरासत में (फोटो : 20 अगस्त)

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.