ओला-उबर प्राइवेट नंबर की बाइक का भी कमर्शियल यूज कर रहीं, हादसा हो जाए तो इंश्योरेंस भी नहीं मिलेगा
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
जयपुर (नरेश वशिष्ठ). परिवहन विभाग ने कैब कंपनियों के लिए बनाई पॉलिसी में पूरे नियम-कायदे पहले तो उपभोक्ताओं पर थोप दिए। अब कंपनियां आधी-अधूरी पॉलिसी का भी पालन नहीं कर रहीं। कैब कंपनियां नियम के तहत प्राइवेट नंबर की बाइक को कमर्शियल यूज नहीं कर सकतीं। इसके बावजूद कंपनियों ने 600 से अधिक प्राइवेट नंबर की बाइक टैक्सी के तौर परलगा रखी हैं। इन पर रोजाना आठ हजार से ज्यादा लोग सफर करते हैं। अगर इन प्राइवेट नंबर की कैब बाइक की दुर्घटना हो जाए तो पीड़ित को इंश्योरेंस क्लेम भी नहीं मिलेगा। विभाग को भी हर बाइक पर हर महीनेकरीब 2200 रुपए का राजस्व का भी घाटा हो रहा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं