पाकिस्तान युद्धविराम उल्लंघन की आड़ में आतंकियों को घुसपैठ में मदद करता है: एक्सपर्ट
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली.रक्षा विशेषज्ञ कमर आगा ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान युद्धविरामउल्लंघन की आड़ में आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ करने में मदद करता है। इस हरकत की सभी को निंदा करनी चाहिए।न्यूज एजेंसी से बातचीत में आगा ने कहा, ''भारत ने पहले भी पाकिस्तान को इस बारे में सख्त हिदायत दी थी, लेकिन वह अभी भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहा।''
इमरान समस्याएं हल करने में नाकाम रहे: आगा
पाकप्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर आगा ने कहा, ''उनके साथ दिक्कत यह है कि वह अपने देश की किसी भी समस्या को हल करने में नाकाम रहे। फिर वहआर्थिक हो या राजनीतिक। बलूचिस्तान में स्थिति नियंत्रण से बाहर हो रही है। पंजाब के लोग भी इमरान से खुश नहीं हैं।''
''जब इमरान पाकिस्तान की समस्या नहीं सुलझा पा रहे,तो वे कश्मीर का मुद्दा उठा रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि भारत सरकार, पाकिस्तान के युद्धविरामउल्लंघन पर सख्त कदम उठाएगी।''
बीते हफ्ते से जारी है युद्धविराम उल्लंघन
शुक्रवार को नौशेरा सेक्टर में हुई गोलीबारी में गोरखा राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया। 20 अगस्त को नायक रवि रंजन कुमार सिंह कृष्णा घाटी सेक्टर में शहीद हुए थे। 17 अगस्त को राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में लांस नायक संदीप थापा शहीद हुए थे। 17 अगस्त से सीमा पर युद्धविराम उल्लंघन जारी है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं