दूसरे दिन का खेल शुरू, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा क्रीज पर

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

एंटीगुआ. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया। पहले दिन भारत ने अपनी पहली पारी में छह विकेट खोकर 203 रन बना लिए थे। ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा क्रीज पर हैं। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत के लिए अजिंक्य रहाणे ने 81 और लोकेश राहुल ने 44 रन की पारी खेली। हनुमा विहारी ने 32 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच ने 3, शेनॉन गेब्रियल ने 2 और रोस्टन चेज ने एक विकेट लिए।

रहाणे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। इससे पहले पिछले साल हैदराबाद में उन्होंने 80 रन की पारी खेली थी। भारत के तीन बल्लेबाज 25 रन तक पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद रहाणे ने राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की। राहुल के आउट होने के बाद उन्होंने हनुमा के साथ पांचवें विकेट के लिए 82 रन जोड़े।

13 साल बाद भारत ने विंडीज के खिलाफ 5 ओवर में 2 विकेट खोए
इससे पहले टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। रोच ने मयंक अग्रवाल (5) के बाद चेतेश्वर पुजारा (2) को आउट कर टीम को दो शुरुआती झटके दिए। इसके बाद गेब्रियल ने कप्तान विराट कोहली को 9 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। 13 साल बाद ये पहला मौका है, जब भारत ने विंडीज के खिलाफ किसी टेस्ट में 5 ओवर के भीतर दो विकेट गंवा गिए। इससे पहले 2006 में किंग्सटन में हुए टेस्ट में भारत ने दोनों पारियों में 5 ओवर के भीतर ही ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। तब राहुल द्रविड़ टीम के कप्तान थे।

स्कोरकार्ड : भारत पहली पारी

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
लोकेश राहुल कै. होप बो. चेज 44 97 5 0
मयंक अग्रवाल कै. होप बो. रोच 5 13 1 0
चेतेश्वर पुजारा कै. होप बो. रोच 2 4 0 0
विराट कोहली कै. ब्रूक्स बो. गेब्रियल 9 12 2 0

अजिंक्य रहाणे बो. गेब्रियल

81 163 10 0
हनुमा विहारी कै. होप बो. रोच 32 56 5 0
ऋषभ पंत नाबाद 20 41 4 0
रविंद्र जडेजा नाबाद 3 28 0 0

रन :203/6,ओवर :68.5,एक्स्ट्रा :7.

विकेट पतन :5/1, 7/2, 25/3, 93/4, 175/5, 189/6.

टेस्ट चैम्पियनशिप में विंडीज-भारत का पहला मैच

1अगस्त से शुरू हुई आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में दोनों टीमों का यह पहला मैच है। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 17 साल से नहीं हारी है। उसे पिछली हार 2002 में जमैका में मिली थी। तब से दोनों टीमों के बीच 21 मैच खेले गए। इस दौरान भारतीय टीम 12 मैच में जीती। 9 मुकाबले ड्रॉ रहे। भारत ने पिछली सीरीज में वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया था। दोनों टीमों के बीच यह वेस्टइंडीज में यह50वां टेस्ट है।

दोनों टीमें
भारत:विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

वेस्टइंडीज:जेसन होल्डर (कप्तान), क्रेग ब्रैथवेट, जॉन कैम्पबेल,शाई होप (विकेटकीपर),शमर ब्रूक्स,डैरेन ब्रावो, शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेस, मिगेल कमिंस, शेनॉन गेब्रियल,केमार रोच।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
India vs West Indies (IND vs WI), 1st Test Day 2 Live; Cricket Score News Update IND Vs WI, 1st Test Day 2 Antigua
India vs West Indies (IND vs WI), 1st Test Day 2 Live; Cricket Score News Update IND Vs WI, 1st Test Day 2 Antigua
India vs West Indies (IND vs WI), 1st Test Day 2 Live; Cricket Score News Update IND Vs WI, 1st Test Day 2 Antigua

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.