एसबीआई ने 2 करोड़ रु से कम की एफडी पर ब्याज दरें 0.10% से 0.50% तक घटाईं
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली.स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने 2 करोड़ रुपए से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दरों में 0.10% से 0.50% तक कटौती की है। नई दरें 26 अगस्त से लागू होंगी। एसबीआई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बैंकने बल्क टर्म डिपॉजिट (2 करोड़ या अधिक) पर ब्याज दरें 0.30% से 0.70% तक घटाई हैं। बैंक का कहना है कि पर्याप्त नकदी उपलब्ध होने की वजह से यह फैसला लिया गया।
2 करोड़ रुपए से कम के जमा पर ब्याज दर
| डिपॉजिट की अवधि | मौजूदा ब्याज दर | 26 अगस्त से ब्याज दर |
| 7-45 दिन | 5% | 4.5% |
| 46-179 दिन | 5.75% | 5.50% |
| 180-210 दिन | 6.25% | 6% |
| 211 दिन-1 साल | 6.25% | 6% |
| 1-2 साल | 6.80% | 6.70% |
| 2-3 साल | 6.70% | 6.50% |
| 3-5 साल | 6.60% | 6.25% |
| 5-10 साल | 6.50 | 6.25% |
बचत खाते पर ब्याज दरों में बदलाव नहीं
बैंक ने बताया कि खाते में 1 लाख रुपए से अधिक बैलेंस रखने वाले ग्राहकों को 3% और एक लाख रुपए तक बैलेंस पर 3.50% ब्याज मिलता रहेगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं