मथुरा में रात 12 बजे जन्म स्थान पर प्रकट होंगे कान्हा, मंदिर से सड़क तक उत्सव का माहौल

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

मथुरा.जन्माष्टमी को लेकर मथुरा में उत्सव का माहौल है। श्रीकृष्ण का प्राकट्य उत्सव शनिवार देर रात 12 बजे जन्म स्थान पर शुरू होगा। भगवान का प्राकट्य होते ही उन्हें कमल के फूल पर विराजित किया जाएगा। इसी फूल पर उनका 12:15 से 12:30 बजे तक उनका अभिषेक होगा। इसके बाद श्रृंगार आरती होगी। कान्हाके लिए इस बारविशेष तौर पर रेशम, जरी और रत्नों से जड़ी मृगांक कौमुदी पोशाक तैयार कीगई है। भगवान रात 1:30 बजे भक्तों को दर्शन देंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार पहली बार 125 करोड़ रुपएखर्च कर जन्माष्टमी को दीपोत्सव की तर्ज पर मना रही है। देश के 10 राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। मथुरा में पहली बार जन्माष्टमी पर दही की हांडी फोड़ने के लिए मुंबई से टीम आई है। टीम मेम्बर आशीष ने बताया कि दही हांडी 32 फीट ऊंचाई पर लगाकर इसे तोड़ा गया।मथुरा के मुख्यमंदिर से लेकर सड़क तक जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

मथुरा की सड़कों पर जश्न का माहौल
जन्माष्टमी को लेकर मथुरा की सड़कों पर भी जश्न का माहौल है। जगह-जगह भक्तों के लिए भंडारा लगा है। स्थानीय लोक कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे रहे हैं। देशभर से आए कलाकारों ने कार्यक्रमों से लोगों का मन मोह लिया। कान्हा के जन्म के दर्शन के लिए देश-विदेश से भक्त जुटे हैं।

DBApp

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
बांके बिहारी मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु।
cm yogi will visit mathura today for janmastmi

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.