तीसरे दिन का खेल थोड़ी देर में, वेस्टइंडीज का स्कोर 189/8; इशांत ने पांच विकेट लिए

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

एंटीगुआ.भारत के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में वेस्टइंडीज तीसरे दिन का खेल 8 विकेट पर 189 रन से आगे शुरू करेगा। पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम 108 रन से आगे है। विंडीज के लिए रोस्टन चेज ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। शिमरॉन हेटमायर ने 35 रन का योगदान दिया।भारत के लिए इशांत शर्मा ने 5 विकेट लिए। उन्होंने करियर में 9वीं बार किसी पारी में 5 विकेट लिए।

इशांत नेक्रेग ब्रैथवेट, रोस्टन चेज, शाई होप,शिमरॉन हेटमायर और केमार रोच को आउट किया। इशांत के अलावा मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिए।विंडीज केकप्तान जेसन होल्डर और मिगेल कमिंस नाबाद पर हैं। होल्डर ने 10 रन बनाए। कमिंस अभी खाता नहीं खोल सके हैं।

इशांत नेवेस्टइंडीज में तीसरी बार पांच विकेट लिए

वेन्यू साल प्रदर्शन
ब्रिजटाउन 2011

55/6

नॉर्थ साउंड 2019 39/5*
रोज्यू 2011 77/5

जडेजा ने निचले क्रम की साथ कीसाझेदारियां

इससे पहले पहली पारी में भारतीय टीम 297 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अजिंक्य रहाणे 81 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर रहे। जडेजा ने 58 रन की पारी खेली। उन्होंने इशांत के साथ 60 रन कीसाझेदारी भी की। इशांत 19 रन बनाकर गेब्रियल का शिकार बने। इससे पहले टीम को दिन का खेल शुरू होने के बाद ही पहला झटका लग गया था।ऋषभ पंत 24 रन बनाकर केमार रोच का शिकार बने। वे पहले दिन के अपने स्कोर में सिर्फ 4 रन ही जोड़ पाए। विंडीज के लिए केमार रोच 4 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। शेनॉनगेब्रियल ने भी 3 विकेट हासिल किए।

रहाणे के संघर्ष से पहले दिन संभली टीम

पहले दिन भारत ने अपनी पहली पारी में छह विकेट खोकर 203 रन बना लिए थे। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत के लिए अजिंक्य रहाणे ने 81 और लोकेश राहुल ने 44 रन की पारी खेली। हनुमा विहारी ने 32 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच ने 3, शेनॉन गेब्रियल ने 2 और रोस्टन चेज ने एक विकेट लिए।

रहाणे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। इससे पहले पिछले साल हैदराबाद में उन्होंने 80 रन की पारी खेली थी। भारत के तीन बल्लेबाज 25 रन तक पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद रहाणे ने राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की। राहुल के आउट होने के बाद उन्होंने हनुमा के साथ पांचवें विकेट के लिए 82 रन जोड़े।

13 साल बाद भारत ने विंडीज के खिलाफ 5 ओवर में 2 विकेट खोए
इससे पहले टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। रोच ने मयंक अग्रवाल (5) के बाद चेतेश्वर पुजारा (2) को आउट कर टीम को दो शुरुआती झटके दिए। इसके बाद गेब्रियल ने कप्तान विराट कोहली को 9 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। 13 साल बाद ये पहला मौका है, जब भारत ने विंडीज के खिलाफ किसी टेस्ट में 5 ओवर के भीतर दो विकेट गंवा गिए। इससे पहले 2006 में किंग्सटन में हुए टेस्ट में भारत ने दोनों पारियों में 5 ओवर के भीतर ही ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। तब राहुल द्रविड़ टीम के कप्तान थे।

स्कोरकार्ड : वेस्टइंडीज दूसरी पारी

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
क्रेग ब्रैथवेट कै. एंड बो. इशांत 14 51 1 0
जॉन कैम्पबेल बो. शमी 23 30 4 0
शमर ब्रूक्स कै. रहाणे बो. जडेजा 11 36 1 0
डैरेन ब्रावो एलबीडब्ल्यू बो. बुमराह 18 27 2 1
रोस्टन चेज कै. राहुल बो. इशांत 48 74 5 1
शाई होप कै. पंत बो. इशांत 24 65 1 0
शिमरॉन हेटमायर कै. एंड बो. इशांत 35 47 3 0
जेसन होल्डर नाबाद 10 20 1 0
केमार रोच कै. कोहली बो. इशांत 0 3 0 0
मिगेल कमिंस नाबाद 0 2 0 0

रन : 189/8, ओवर : 59, एक्स्ट्रा : 6.

विकेट पतन : 36/1, 48/2, 50/3, 88/4, 130/5, 174/6, 179/7, 179/8.

गेंदबाजी : इशांत शर्मा: 13-2-42-5, जसप्रीत बुमराह: 15-4-36-1, मोहम्मद शमी: 13-3-41-1, रविंद्र जडेजा: 16-3-58-1, हनुमा विहारी: 2-0-7-0.

स्कोरकार्ड : भारत पहली पारी

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
लोकेश राहुल कै. होप बो. चेज 44 97 5 0
मयंक अग्रवाल कै. होप बो. रोच 5 13 1 0
चेतेश्वर पुजारा कै. होप बो. रोच 2 4 0 0
विराट कोहली कै. ब्रूक्स बो. गेब्रियल 9 12 2 0

अजिंक्य रहाणे बो. गेब्रियल

81 163 10 0
हनुमा विहारी कै. होप बो. रोच 32 56 5 0
ऋषभ पंत कै. होल्डर बो. रोच 24 47 4 0
रविंद्र जडेजा कै. होप बो. होल्डर 58 112 6 1
इशांत शर्मा बो. गेब्रियल 19 62 1 0
मोहम्मद शमी कै एंड बो. चेज 0 1 0 0
जसप्रीत बुमराह नाबाद 4 15 0 0

रन : 297/10, ओवर : 96.4, एक्स्ट्रा : 19.

विकेट पतन :5/1, 7/2, 25/3, 93/4, 175/5, 189/6, 207/7, 267/8, 268/9, 298/10.

गेंदबाजी : केमार रोच: 25-6-66-4, शेनॉन गेब्रियल: 22-5-71-3, जेसन होल्डर: 20.4-11-36-1, मिगेल कमिंस: 13-1-49-0, रोस्टन चेज: 16-3-58-2.

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
India vs West Indies (IND vs WI), 1st Test Day 3 Live; Cricket Score News Update IND Vs WI, 1st Test Day 3 Antigua
India vs West Indies (IND vs WI), 1st Test Day 3 Live; Cricket Score News Update IND Vs WI, 1st Test Day 3 Antigua
India vs West Indies (IND vs WI), 1st Test Day 3 Live; Cricket Score News Update IND Vs WI, 1st Test Day 3 Antigua
India vs West Indies (IND vs WI), 1st Test Day 3 Live; Cricket Score News Update IND Vs WI, 1st Test Day 3 Antigua

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.