जेटली ने गरीब कल्याण की योजनाओं को जमीन पर उतारा: शाह; मोदी-कोविंद समेत नेताओं ने श्रद्धांजलि दी
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली.पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत कई नेताओं और हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी। मोदी ने फोन कर जेटली के परिवार को ढांढस बंधाया। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज मैंने अपने परिवार का एक सदस्य खो दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि जेटली के जाने से राजनीति और बुद्धिजीवियों की दुनिया में एक खालीपन आ गया है। जेटली 9 अगस्त से दिल्ली एम्स में भर्ती थे, उन्होंने शनिवार दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर अंतिम सांस ली।
नरेंद्र मोदी ने जेटली को श्रद्धांजलि दी
Arun Jaitley Ji was a political giant, towering intellectual and legal luminary. He was an articulate leader who made a lasting contribution to India. His passing away is very saddening. Spoke to his wife Sangeeta Ji as well as son Rohan, and expressed condolences. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 24, 2019
जेटली के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं: राष्ट्रपति
श्री अरुण जेटली, कठिन से कठिन कार्य को शांति, धैर्य और गहरी समझदारी के साथ पूरा करने का अद्भुत सामर्थ्य रखते थे।
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 24, 2019
उनका देहावसान हमारे सार्वजनिक जीवन और बौद्धिक क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार और सहयोगियों के प्रति मेरी गहन शोक संवेदनाएं — राष्ट्रपति कोविन्द
शाह बोले- मेरे लिए यह व्यक्तिगत क्षति
अरुण जेटली जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूँ, जेटली जी का जाना मेरे लिये एक व्यक्तिगत क्षति है।
— Amit Shah (@AmitShah) August 24, 2019
उनके रूप में मैंने न सिर्फ संगठन का एक वरिष्ठ नेता खोया है बल्कि परिवार का एक ऐसा अभिन्न सदस्य भी खोया है जिनका साथ और मार्गदर्शन मुझे वर्षो तक प्राप्त होता रहा।
राजनाथ ने कहा- जेटली देश के लिए एक धरोहर थे
Arun Jaitley ji served the nation in several capacities and he was an asset to the government and the party organisation.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 24, 2019
He always had a deep and clear understanding of the issues of the day. His knowledge and articulation won him several friends.
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं