सत्यपाल मालिक ने सेक्शन 370 को लेकर कही 5 बड़ी बात।
विशेष संवाददाता: हर्ष शर्मा
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने अपनी पहली प्रेस कांफ्रेस में कहा कि चरमपंथियों को बातचीत के रास्ते आगे बढ़ना चाहिए.
उन्होंने कहा, "आप भारत को हिंसा से झुका नहीं सकते. यहां के नेता अपने बच्चों को ये नहीं समझाते. आप हमसे सब ले लो, जान ले लो लेकिन प्यार से, बातचीत से. इसके लिए नरेंद्र मोदी तैयार हैं, हम तैयार हैं."
उन्होंने माना कि कई बार सरकार से भी ग़लतियां हुई हैं लेकिन उससे बड़ी ग़लतियां कश्मीर के नेताओं ने की हैं.
"मैं हुर्रियत के नेताओं का सम्मान करता हूं, उन्होंने काफ़ी सहा है लेकिन ग़लत बात के लिए."
उन्होंने आर्टिकल 370 और 35A पर भी कहा कि कई पार्टियों के घोषणापत्र में इस पर लिखा है. इस पर चर्चा हो रही है. लेकिन ऐसा कुछ नहीं है जिस पर कश्मीर के लोगों को चिंता करने की ज़रूरत है."
विशेष संवाददाता: हर्ष शर्मा
पढ़ने के लिए धन्यवाद!
कृपया हमें बताएं कि आप इस मुद्दे के बारे में कैसा सोचते हैं?
आपके विचारों को जानकर हमें खुशी मिलेगी, इससे हमें खुद को सुधारने में भी मदद मिलेगी।Please Like, Comment and Share.

कोई टिप्पणी नहीं