अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर किया, गोला-बारूद बरामद

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

श्रीनगर. अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को दो आतंकियों को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ वाली जगहसे गोला-बारूद बरामद किया गया है। यह इलाका जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में है। पिछले सप्ताह पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ हुई थी। इस कार्रवाई में चार आतंकी मारे गए थे।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज के मुताबिक, ''मिल रही जानकारी के आधार पर अवंतीपोरा इलाके में पुलिस और सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान वहां छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों के जवानों पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए। उनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। दोनों की पहचान को लेकर जांच जारी है।''

दो आतंकियों ने ग्रेनेड से किया हमला
बुधवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने पुलिस पार्टी और सीआरपीएफ टीम पर हमला किया था, जिसमें 5 जवान शहीद हुए थे। केपी रोड पर दो आतंकियों ने सीआरपीएफ-पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड से हमला किया था। इस जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी भी मारा गया था।

यात्रा के 16दिन पहले हमला
यह हमला अमरनाथ यात्रा शुरू होने के 16दिन पहले पहले किया गया था। अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होना है। यह 15 अगस्त को समाप्त होगी। जुलाई 2017 में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों द्वारा अमरनाथ यात्रियों पर हमला किया गया था। इसमें 8 लोगों की जान गई थी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अवंतीपोरा में वह स्थान, जहां मुठभेड़ हुई।
कार्रवाई में तैनात जवान।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.