अमेरिका की 600 कंपनियों ने ट्रम्प से कहा- चीन से ट्रेड वॉर बंद करें नहीं तो इकोनॉमी बिगड़ जाएगी
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
वॉशिंगटन. वॉलमार्ट समेत 600 से ज्यादा अमेरिकी कंपनियों ने गुरुवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को चेतावनी दी कि चीन पर आयात शुल्क लगाने से अमेरिका की अर्थव्यवस्था को नुकसान होगा। इससे लोगों की नौकरियां जाएंगी और हजारों उपभोक्ता प्रभावित होंगे। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक रिटेल, मैन्युफैक्चरर्स और टेक सेक्टर की कंपनियों समेत अमेरिका के उद्योग संगठनों ने ट्रम्प को चिट्ठी लिखकर चीन के साथ ट्रेड वॉर खत्म करने की मांग की है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं