पाकिस्तान से मुकाबले पर कोहली ने कहा- मैच में हमारा सबसे बेहतर प्रदर्शन सामने आएगा
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नॉटिंघम. भारत-न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप का 18वां मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। टीम इंडिया का अगला मैच 16 जून को पाकिस्तान के खिलाफ होगा। कप्तान विराट कोहली ने इस मैच के बारे में कहा, उस मुकाबले में हमारे खिलाड़ियों का सबसे बेहतरप्रदर्शन सामने आएगा। उन्होंने कहा, 'कई सालों से यह मुकाबला काफी कड़ा होता आ रहा है। यह दुनिया में सबसे शानदार मैच होता है। इसमें खेलना गर्व की बात है।'
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं