Viral Video: क्या वाकई इंग्लैंड वाले 'लॉलीपॉप लागेलू' पर नाचे थे? ये रहा पूरा सच


Viral Video: क्या वाकई इंग्लैंड वाले 'लॉलीपॉप लागेलू' पर नाचे थे? ये रहा पूरा सच

इस वीडियो में दिख रहे लोग वर्ल्ड कप में भारत की जीत की खुशी में नहीं नाच रहे हैं। यहां जानिए वीडियो का पूरा सच।



सोशल मीडिया पर एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है जिसमें लंदन की सड़कों पर इंग्लैंड वाले भोजपुरी गाने लॉलीपॉप लागेलू  पर मदमस्त होकर नाचते दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि वर्ल्ड कप में भारत की दीवानगी इस कदर बढ़ गई है कि विदेशी भी भारतीय गानों पर झूम रहे हैं। Twitter पर शेयर हो रहे इस वीडियो लंदन की गलियों में विदेशी इस भोजपुरी गाने पर जमकर नाचते और ठुमके लगाते दिख रहे हैं। कहा गया कि ऑस्ट्रेलिया पर भारत की जीत के बाद लोग इतने खुश हुए कि गलियों में भोजपुरी गानों पर डांस हुआ।
सबसे पहले देसी रैपर बाबा सहगल ने इस वीडियो को Twitter पर पोस्ट किया और उसके बाद तो बाढ़ आ गई। लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं और लंदन में भारत के बढ़ते जुनून को देख खुश हो रहे हैं। 
लेकिन क्या वाकई लंदन की गलियों में ये भोजपुरी गाना बजा था। जी हां,इस बात का सच जानना जरूरी है। अगर ये वीडियो लंदन का नहीं है तो कहां का है। किस जगह पर डीजे वैन पर भारत का तिरंगा लहरा रहा है औऱ पीछे पीछे नाचते गाते विदेशियों का हजूम लगा है। 
ये रही सच्चाई!
जांच में सामने आया है कि ये वीडियो लंदन का तो कतई नहीं है। दरअसल ये वीडियो बर्लिन का है जहां पिछले दिनों कल्चरल कार्निवाल हुआ था। देश और विदेश की संस्कृति को जानने और सेलिब्रेट करने का उत्साह यहां दिखा था और यहां विदेशियों ने भी भारतीय गानों पर जमकर डांस किया था। उस समय विदेशियों ने भारतीय गानों पर डांस किया था लेकिन भोजपुरी गानों पर नहीं किया था और न ही वहां वर्ल्ड कप का खुमार था।
विशेष सवांदाता :- अंकुर पांडेय






























पढ़ने के लिए धन्यवाद!

कृपया हमें बताएं कि आप इस मुद्दे के बारे में कैसा सोचते हैं?
आपके विचारों को जानकर हमें खुशी मिलेगी, इससे हमें खुद को सुधारने में भी मदद मिलेगी।
Please Like, Comment and Share.

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.