मुख्यमंत्री ने कहा- वायु चक्रवात गुजर गया, केंद्रीय मंत्रालय के अफसर बोले- 17 जून को लौट सकता है

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

गांधीनगर (गुजरात). अरब सागर में उठा चक्रवात वायु 17 और 18 जून को लौटकरगुजरातकच्छ में तट से टकरा सकता है। यह जानकारी शुक्रवार को केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने दी। मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने कहा कि इस बार इसकी तीव्रता कम हो सकती है। उधर,मौसम विभाग काकहना है कि अभी इस बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

इससे पहले मौसम विभाग ने चक्रवात वायु को गुरुवार दोपहर तक वेरावल तट से टकराने की संभावना जताई थी, लेकिन यह 100 किमी दूर से ही दूसरी दिशा में मुड़ गया था और खतरा टल गया था।तूफान के कारण गिर, सोमनाथ, दीव, जूनागढ़ और पोरबंदर में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई थी।

गुजरात सरकार ने कहा- तूफान पर नजर रखी जा रही

  • अहमदाबाद में मौसम विज्ञान केंद्र की अतिरिक्त निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा कि अभी यह भविष्यवाणी करना जल्दबाजी होगी कि चक्रवात कच्छ या सौराष्ट्र में फिर से आ जाएगा और इसका असर कम होगा। गुजरात सरकार ने कहा है कि तूफान पर नजर रखी जा रही है।
  • मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शुक्रवार को ऐलान किया कितूफान के कारण 10 तटीय जिलों के निचले इलाकों से स्थानांतरित किए गए करीब पौने तीन लाख लोगों को नियम के मुताबिक, लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपए की नकद सहायता दी जाएगी। राज्य सरकार के कैंपों में स्थानांतरित किए गए प्रत्येक वयस्क को 60 रुपए और बच्चे को 45 रुपए की दर से नकद सहायता दी जाएगी।
  • राज्य के मुख्य सचिव जेएन सिंह ने बताया कि हम अलर्ट मोड पर हैं। अगर 17 और 18 जून को वायु लौटता है तो हम सामना करने के लिए तैयार हैं। एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं। हमने उन्हें वापस नहीं बुलाया है।

प्रदेशभर में बारिश, तलाला में सर्वाधिक साढ़े 6 इंच

चक्रवाती तूफान वायु के प्रभाव से पिछले 24 घंटे में राज्य के कुल 33 में से 26 जिलों की 114 तहसीलों में बारिश हुई। गिर सोमनाथ जिले के तलाला क्षेत्र में सर्वाधिक आधे फीट यानी छह इंच से भी अधिक पानी बरसा।
कम से कम नौ तहसीलों में दो इंच से 51 मिलीमीटर और 30 तहसीलों में एक इंच से अधिक बारिश हुई।

शहर बारिश
तलाला 160 मिमी
सूत्रापाड़ा 145 मिमी
जूनागढ़ के वंथली 86 मिमी
मेंदरडा 72 मिमी
मालिया 69 मिमी
वेरावल 60 मिमी
जूनागढ़ शहर 57 मिमी
भावनगर 57 मिमी



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Cyclone Vayu Could Recurve May Hit Gujarats Kutch

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.