जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट घोषित, महाराष्ट्र के कार्तिकेय 100 पर्सेंटाइल लाकर बने टॉपर
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
एजुकेशन डेस्क. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT)रुड़की की ओर से आयोजित ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस (जेईई एडवांस्ड 2019) परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। इसमेंमहाराष्ट्र केचंद्रपुर केकार्तिकेय गुप्ता ने पहली रैंक हासिल की है। उन्होंने100 पर्सेंटाइल स्कोर किया।इससेपहले जेईई मेन परीक्षा में भी कार्तिकेय 100 पर्सेंटाइलस्कोर कर ऑल इंडिया 18वीं रैंक हासिल की थी। इसके साथ ही वे महाराष्ट्र के सेकंड टॉपर रहे।कार्तिकेय ने इसी साल12वीं की परीक्षा 93.7% अंकों से पास की।जेईई एडवांस्ड परीक्षा27 मई को हुई थी। परीक्षार्थी वेबसाइटhttps://jeeadv.ac.in/पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षा में 2.45 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए।
ऐसे देखें नतीजा
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2- होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3-नया पेज खुलेगा।
स्टेप 4-'scorecard' पर क्लिक करें।
स्टेप 5- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
स्टेप 6- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं