नीट / छात्रों का आरोप- प्रश्नपत्र गलत तरीके से सेट किया गया, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल


नीट / छात्रों का आरोप- प्रश्नपत्र गलत तरीके से सेट किया गया, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल


  • 1.)नीट एग्जाम 2019 बीती 5 मई को देश भर में आयोजित किया गया था
  • 2.)छात्रों ने कहा- चार सवाल एनसीईआरटी सिलेबस के बाहर से आए
  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह नीट एग्जाम-2019 मामले की सुनवाई शुक्रवार को करेगा। एग्जाम में बैठे कुछ छात्रों ने इस मामले में कोर्ट से सुनवाई करने की अपील की थी। छात्रों का आरोप है कि नीट का प्रश्नपत्र गलत तरीके से सेट किया गया था। इसमें चार सवाल एनसीईआरटी सिलेबस के बाहर से आए थे। एग्जाम 5 मई को देश भर में आयोजित किया गया था। 

एनटीए ने परीक्षा का आयोजन किया था

  1. यह पहली बार है जब इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से आयोजन किया गया। पिछले साल तक नीट की परीक्षा सीबीएसई की तरफ से होती थी।
  2. इस बार परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक रखा गया था। इसमें तकरीबन 15 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए। परीक्षा में तीन सेक्शन थे, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बॉयोलॉजी शामिल थी।
  3. इस बार नीट हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, उड़िया, तमिल, तेलुगु, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, असमी और उर्दू जैसी भाषाओं में भी आयोजित की गई थी। एग्जाम में निगेटिव मार्किंग भी रखी गई है 
विशेष सवांदाता :- अंकुर पांडेय
 के लिए धन्यवाद!

कृपया हमें बताएं कि आप इस मुद्दे के बारे में कैसा सोचते हैं?
आपके विचारों को जानकर हमें खुशी मिलेगी, इससे हमें खुद को सुधारने में भी मदद मिलेगी।
Please Like, Comment and Share.

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.