नाना पाटेकर को मिली #meetoo केस में राहत।
विशेष संवाददाता: हर्ष शर्मा
कब जारी की जाती है 'बी' समरी रिपोर्ट
तनुश्री दत्ता मामले में पुलिस ने जो बी समरी रिपोर्ट जारी की है उसका मतलब जान लेते हैं। दरअसल ये रिपोर्ट तब दर्ज की जाती है, जब पुलिस शिकायत के समर्थन में सबूत नहीं पाती है और जांच जारी रखने में असमर्थ होती है।
बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर को तनुश्री दत्ता की ओर से मी टू के तहत दायर केस में बड़ी राहत मिली है। दरअसल मुंबई पुलिस ने इस केस को लेकर बी समरी रिपोर्ट जारी की है। इसका मतलब है कि जांच में तनुश्री दत्ता की ओर से लगाए गए आरोपों को आधारहीन माना गया है। ऐसे में नाना पाटेकर को इस केस में बड़ी राहत मिल गई है। हालांकि तनुश्री के वकील का कहना है कि वो हार नहीं मानेंगे और न्यास के लिए आगे अपील करेंगे।
कब जारी की जाती है 'बी' समरी रिपोर्ट
तनुश्री दत्ता मामले में पुलिस ने जो बी समरी रिपोर्ट जारी की है उसका मतलब जान लेते हैं। दरअसल ये रिपोर्ट तब दर्ज की जाती है, जब पुलिस शिकायत के समर्थन में सबूत नहीं पाती है और जांच जारी रखने में असमर्थ होती है।
यौन उत्पीड़न को लेकर तनुश्री दत्ता ने #Metoo आंदोलन के तहत बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर पर केस किया था। लेकिन लंबी जांच के बाद भी पुलिस को इस केस में किसी भी तरह के पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। दरअसल तनुश्री अपनी शिकायत में कहा था कि नाना ने 2008 की फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर उनसे छेड़छाड़ की थी।
इस मामले को पुलिस ने बड़ी गंभीरता से लिया और नाना पाटेकर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। लेकिन नाना के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच कुछ महीनों के बाद ही कमजोर पड़ने लगी। ओशिवारा पुलिस को पिछले कुछ महीनों में ऐसे एक भी बयान नहीं मिला जो यौन उत्पीड़न के सच या दावे को पुख्ता कर सके। आखिरकार मुंबई पुलिस ने 'बी' समरी रिपोर्ट दर्ज की है।
गवाहों ने भी पुष्टि नहीं की
मुंबई पुलिस के मुताबिक पूरे केस के दौरान जिन गवाहों को प्रस्तुत किया गया वो भी आरोपों की पुष्टि नहीं कर पाए। पुलिस ने जांच के दौरान करीब 12 गवाहों के बयान दर्ज किए, जो घटना के दौरान सेट पर मौजूद थे। लेकिन इनमें से किसी के भी बयान तनुश्री के बयान से मेल नहीं खा पाए।

पढ़ने के लिए धन्यवाद!
कृपया हमें बताएं कि आप इस मुद्दे के बारे में कैसा सोचते हैं?
आपके विचारों को जानकर हमें खुशी मिलेगी, इससे हमें खुद को सुधारने में भी मदद मिलेगी।Please Like, Comment and Share.https://m.facebook.com/profile.php?id=100007458467153&ref=content_filter

कोई टिप्पणी नहीं