फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार आज, शिवसेना डिप्टी सीएम पद चाहती है

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रविवार को अपने मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार करेंगे। राज्य में अधिकतम 42 मंत्री बन सकते हैं, फिलहाल 38 मंत्री हैं। माना जा रहा है कि शेष 4 पदों पर भाजपा अपने सहयोगी दलों को मौका देगी। ताकिअक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों में गठबंधन मजबूत बना रहे। शिवसेना मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री पद चाहती है। पिछले दिनोंकांग्रेस छोड़ने वाले राधाकृष्ण विखे पाटिल और रामदास आठवले की पार्टी (आरपीआई) के अविनाश महातेकर को मंत्री बनाया जा सकता है।

फडणवीस सरकार में पहला विस्तारजून 2016 में हुआ था।दूसरे मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा के लिए फडणवीस ने शुक्रवार देर रात शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इसके बाद फडणवीस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। चर्चा है कि शिवसेना के वरिष्ठ मंत्री सुभाष देसाई को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ही अंतिम फैसला लेंगे।

फडणवीस सरकार में मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुंगंटीवार ने बुधवार को कहा था कि मानसून सत्र की शुरुआत से पहले शिवसेना और अन्‍य सहयोगी दलों को उनकी आशा के अनुरूप पद दिया जाएगा। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार को व्यवहारिक कम, राजनीतिक जरूरत से ज्यादा जोड़ कर देखा जा रहा है।

अभी महाराष्ट्रमें 38 मंत्री
महाराष्ट्र सरकार में अधिकतम 42 मंत्री हो सकते हैं, फिलहाल राज्य में 38 मंत्री हैं। कैबिनेट का विस्तार लंबे समय से अटका हुआ था। प्रदेश की 288 विधानसभासीटों में भाजपा के पास सबसे ज्यादा 122, शिवसेना के पास 63, कांग्रेस के पास 42 और राकांपा के पास 41 सीटें हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
देवेंद्र फडणवीस।- फाइल फोटो

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.