इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला किया
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
खेल डेस्क.वर्ल्ड कप का 19वां मैच शुक्रवार को साउथैम्पटन में मेजबान इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। वेस्टइंडीज की टीम एक तरफ टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी। वहीं, इंग्लैंड की नजर तीसरी जीत पर होगी। मैच में इंग्लिश टीम का पलड़ा भारी है। वर्ल्ड कप में विंडीज के खिलाफ उसकारिकॉर्ड बेहतर है। वह पिछले 40 साल से कैरेबियाई टीम से नहीं हारी। इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज को पिछली जीत 1979 में मिली थी। उसके बाद से दोनों टीमें पांच बार आमने-सामने हुई। हर बार इंग्लैंड को जीत मिली।
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच यह इस साल का छठा मुकाबला होगा। इससे पहले पांच मैच में दोनों ने दो-दो मुकाबले अपने नाम किए। एक मैच में नतीजा नहीं निकला। इस टूर्नामेंट की बात करें तो इंग्लैंड ने तीन में से दो मैच जीते। उसे सिर्फ एक में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम तीन में से सिर्फ एक मैच जीत सकी। उसे एक में हार मिली। वहीं, एक मुकाबले में नतीजा नहीं निकला। हालिया फॉर्म को देखते हुए मैच में इंग्लैंड का पलड़ा भारी लगा रहा। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्ल्ड कप में लगातार छह मैच जीत सकता है।
वेस्टइंडीज v/s इंग्लैंड हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 101 मुकाबले खेले। इनमें इंग्लैंड को 51 और वेस्टइंडीज को 44 में जीत मिली। छह मैच में नतीज नहीं निकला। इंग्लैंड के मैदान पर दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो दोनों के बीच 39 मैच खेले गए। इनमेंमेजबान टीम को 22 में जीत मिली। वहीं, विंडीज की टीम 15 में सफलता मिली। दो मैच में नतीजा नहीं निकला।
दोनों टीमें :
इंग्लैंड :इयॉन मॉर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, क्रिस वोक्स, लियम प्लंकेट, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, टॉम करन, मार्क वुड, जेम्स विंस, लियम डॉसन।
वेस्टइंडीज :जेसन होल्डर (कप्तान), फैबियान एलेन, कार्लोस ब्रैथवेट, डॉरेन ब्रावो, शेल्डन कॉटरेल, शेनोन गैब्रिएल, क्रिस गेल, शिमरॉन हेटमायर, शाई होप, इविन लेविस, एश्ले नर्स, निकोलस पूरन, केमार रोच, आंद्रे रसेल, ओसाने थॉमस।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं