AN-32 विमान में सवार कई सैनिक शहिद, लिस्ट जारी।

विशेष संवाददाता: हर्ष शर्मा

अरुणाचल प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त हुए भारतीय वायु सेना के AN-32 विमान में सवार सभी 13 लोगों में से कोई भी जीवित नहीं बचा है. यह विमान अरुणाचल प्रदेश में तीन जून को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. भारतीय वायुसेना ने ट्वीट किया, "IAF को यह बताते हुए दुख हो रहा है कि AN-32 की दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है."


ट्वीट में कहा गया है, "वायुसेना, दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले बहादुर वायु योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करती है...और मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है. उनकी आत्मा को शांति मिले."

1-फ्लाइट लेफ्टिनेंट एम. के. गर्ग
2-वॉरेंट ऑफिसर के. के. मिश्रा
3-सार्जेंट अनूप कुमार
4-कॉरपोरल शेरिन
5-लीडिंग एयरक्राफ्ट मैन एस.के. सिंह
6-लीडिंग एयरक्राफ्ट मैन पंकज
7- नॉन कॉम्बेटेंट (इनरोल) पुताली
8- नॉन कॉम्बेटेंट (इनरोल) राजेश कुमार
आठ दिन बाद चला लापता विमान का पता
वायु सेना ने मंगलवार को लापता वाहक के मलबे की पहचान की. यह लिपो से 16 किलोमीटर उत्तर में और समुद्र तल से 12,000 फीट की ऊंचाई पर था. मलबे का पता एमआई-17 हेलीकॉप्टर से आठ दिनों बाद एक व्यापक तलाशी अभियान के बाद चला.
एएन-32 विमान ने असम के जोरहाट से तीन जून को चीन की सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश के शि-योमी जिले के मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्रांउड के लिए उड़ान भरी थी लेकिन उड़ान के 35 मिनट के भीतर जमीनी एजेंसियों से विमान का संपर्क टूट गया.
विशेष संवाददाता: हर्ष शर्मा
https://m.facebook.com/profile.php?id=100007458467153&ref=content_filter
पढ़ने के लिए धन्यवाद!

कृपया हमें बताएं कि आप इस मुद्दे के बारे में कैसा सोचते हैं?
आपके विचारों को जानकर हमें खुशी मिलेगी, इससे हमें खुद को सुधारने में भी मदद मिलेगी।
Please Like, Comment and Share.

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.