नक्सलियों ने की पांच पुलिस जवानों की हत्या, हथियार भी लूट ले गए

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

सरायकेला. यहां के तिरूलडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम नक्सलियों ने पुलिस के पांच जवानों की हत्या कर दी।वारदात के बाद नक्सली अपने साथ जवानोंके हथियार भी उठा ले गए। हमले के बाद पुलिस का एक जवान लापता बताया जा रहाहै। फिलहाल, नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

छह बाइक पर सवार थे हथियारबंद नक्सली
स्थानीय लोगों के मुताबिक, पांच से छह पुलिसकर्मी कुकड़ू गांव में किसी काम से आए थे। इसके बाद वे साप्ताहिक बाजार में पहुंचे और कुछ खरीददारी भी की। इसी दौरान सभी पुलिसकर्मी बाजार में ही एक मंदिर के पास खड़े थे। इतने में बंगाल की ओर से छह बाइक पर हथियारबंद नक्सली वहां पहुंचे और पुलिसकर्मियों पर अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी। पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली तिरुलडीह थाना की ओर भाग निकले।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
घटनास्थल पर पड़ा पुलिसकर्मियों का शव।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.