शराब माफिया रहे पोंटी चड्ढा का बेटा मोंटी गिरफ्तार, 100 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली.दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बुधवार रात शराब माफिया पोंटी चड्ढा के बेटे मनप्रीत उर्फ मोंटी को गिरफ्तार कर लिया। उस पर सस्ती दरों पर फ्लैट दिलाने का झांसा देकर 100 करोड़ रु से ज्यादा की ठगी का आरोप है। सूत्रों ने बताया कि मोंटी को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (आईजीआई) से पकड़ा गया। उस वक्त वह थाईलैंड के फुकेट भागने की फिराक में था।
मोंटी के पिता की कुछ साल पहले दिल्ली के छतरपुर फार्म हाउस में हुए शूटआउट में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद मोंटी ही उनका वेव सिनेमा, रियल एस्टेट और अन्य कारोबार संभाल रहा है। जानकारी के मुताबिक, मोंटी उप्पल-चड्ढा हाईटेक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर है। यह कंपनी उत्तर भारत के कई शहरों में फ्लैट बनाकर बेंचती है।
गाजियाबाद में टाउनशिप का झांसा दिया था
चड्ढा परिवार 2006 में गाजियाबाद में वेव सिटी नाम का प्रोजेक्ट लेकर आया था। ग्राहकों को बताया था कि 1500 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट में स्कूल, स्विमिंग पूल, क्लब, अस्पताल और हेलिपैड जैसी सुविधाएं होंगी। 18 महीने में फ्लैट देने का वादा कर करोड़ों रुपए लेकर बुकिंग कर ली गई। लेकिन 2011 तक कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ। इसके बाद ग्राहकों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने मोंटी और उसकी कंपनी से जुड़े लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं