अवंतीपोरा में लश्कर के 2 आतंकी मारे गए, सुरक्षाबलों ने ब्लास्ट कर मकान उड़ाया
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा केदो आतंकियों को मार गिराया। आतंकी एक घर में छिपे थे।कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों ने उन्हें आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। इसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बाद में सुरक्षाबलों ने मकान को ब्लास्ट करउड़ा दिया। पिछले हफ्ते पुलवामा में चार आतंकी मारे गए थे।
पुलिस के मुताबिक, आतंकियों की पहचान इरफान अहमद और तसादुक शाह के रूप में हुई है, जो पुलवामा जिले के रहने वाले थे। तलाशी के दौरानघर के अंदर भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार भी मिले हैं।
अनंतनाग में 5 जवान शहीद हुए थे
बुधवार को अनंतनाग में केपी रोड पर आतंकियों ने पुलिस पार्टी और सीआरपीएफ टीम पर ग्रेनेड सेहमला किया था। इसमें 5 जवान शहीद हो गए थे। सुरक्षाबलों कीजवाबी कार्रवाई में एक आतंकी भी मारा गया था।
अमरनाथ यात्रा के 16दिन पहले हमला
यह हमला अमरनाथ यात्रा शुरू होने के 16दिन पहले पहले हुआ था। अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होनी है, जो 15 अगस्त तक चलेगी। श्रद्धालुओं पर आतंकी हमले की आशंका के चलते सुरक्षा बढ़ाई गई है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं