सरकार ने ईएसआई में कर्मचारियों का अंशदान घटाकर 0.75%, नियोक्ता का 3.25% किया

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. सरकार ने स्वास्थ्य बीमा योजना (ईएसआईसी) में कर्मचारियों और नियोक्ता का कुल अंशदान 6.5% से घटाकर 4% कर दिया है। श्रम मंत्रालय के मुताबिक नियोक्ता को 4.75% की बजाय 3.25% और कर्मचारी को 1.75% की बजाय 0.75% अंशदान देना होगा। मंत्रालय ने गुरुवार को इसका ऐलान किया। नई दरें 1 जुलाई से लागू होंगी।

श्रम मंत्रालय ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि इससे 3.6 करोड़ कर्मचारियों और 12.85 लाख नियोक्ताओं को फायदा होगा। कंपनियों को सालाना 5,000 करोड़ रुपए की बचत होगी। 2018-19 में 12.85 लाख नियोक्ताओं और 3.6 करोड़ कर्मचारियों ने ईएसआई स्कीम में 22,279 करोड़ रुपए का योगदान दिया था।

सरकार ने 1 जनवरी 2017 से ईएसआई का दायरा बढ़ाकर 21,000 रुपए तक मासिक वेतन वाले कर्मचारियों को इसमें शामिल किया था। पहले 15,000 रुपए तक सैलरी वाले कर्मचारियों को इसका लाभ मिलता था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ESI: Centre Reduces Employees State Insurance Rates by 2.5%

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.