भारत-पाक मैच पर बारिश का साया, फिर भी 4 लाख से ज्यादा कीमत पर रीसेल में बिक रहे टिकट
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
खेल डेस्क. वर्ल्डकप में 16 जून को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में होने वाले इस मैच के दौरान बारिश हो सकती है। इसके बावजूद दर्शक भारी कीमत चुकाकर टिकट खरीद रहे हैं। इस मैच के टिकट कुछ ही देर में बिक गए थे।जिन लोगों ने टिकट खरीदा था, अब वे वियागो वेबसाइट पर उन्हें दोबारा बेचकर भारी मुनाफा कमा रहे हैं। शुक्रवार को गोल्ड लेवल का टिकट करीब 4.20 लाख रुपए (6 हजार डॉलर)कीमत में बिका है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं