पूल के किनारे स्तनपान कराने पर मैनेजर ने महिला को वहां से जाने के लिए कहा, मेयर ने माफी मांगी
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
टेक्सास. यहां के एक फैमिली एक्वेटिक सेंटर में मिस्टी डुगेरॉक्स (32) पूल में तैरने गई थी। इस दौरान मिस्टी के साथ उनका 10 महीने का बच्चा, चार साल का दूसरा बेटा और एक भतीजा (4) भी था। कुछ समय बाद छोटे बच्चे को भूख लगी तो मिस्टी ने बच्चे को स्तनपान कराना चाहा। मगरवहां मौजूद लाइफगार्ड और मैनेजर ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।
मिस्टी ने जब कहा कि एक मां होने के नाते यह मेरा कानूनी अधिकार है तो गार्ड ने उन्हेंधक्का दे दिया। मैनेजर ने नियमों का हवाला देते हुए मिस्टी को वह स्थान छोड़ने के लिए कह दिया। इसपूरे घटनाक्रम से नाराजमिस्टी ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी। इस पर सैकड़ों लोगों ने उन्हें अपना समर्थन दिया। शहर केमेयर मैथ्यू डॉयल ने मिस्टी से इस मामले पर माफी मांगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं