बिहार में लू से 24 घंटे में 66 लोगों की मौत, औरंगाबाद में सबसे ज्यादा; अस्पताल हाईअलर्ट पर

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

औरंगाबाद/गया.बिहार में भीषण गर्मी और लू की वजह से शनिवार को 66 लोगों की मौत हो गई। औरंगाबाद में सबसे ज्यादा 30, गया में 25 और राजधानी पटना में तीन लोगों की जान गई। लू के थपेड़ोंं से बेहाल मरीज शरीर में जलन की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचते रहे। अस्पतालों में करीब 100 मरीजों का इलाज चल रहा है। सरकार ने अस्पतालों को हाईअलर्ट पर रहने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि लोगों को सलाह देता हूं कि जब तक गर्मी से राहत न मिले, बाहर निकलने से बचें।

औरंगाबाद के सिविल सर्जनडॉ. सुरेन्द्र प्रसाद ने जिले में लू की चपेट में आए30 लोगों की मौत की पुष्टि की। 25 से अधिक ने सदर अस्पताल में दम तोड़ा, यहां 70 से ज्यादा मरीजभर्ती हैं। उधर, पटना के गांधी मैदान में पुलिस ने 35 साल के अज्ञात युवक का शव बरामद किया। पुलिस ने कहा कि युवक की मौत लू लगने से हुई।

ज्यादातर मौतें दोपहर 2 से 5 बजे की बीच हुई

गया और आसपास के इलाकों में लू लगने से 20लोगों की जान गई, जबकि 24 से अधिक मरीजों का इलाज अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इनमें से छह की स्थिति गंभीर है। एएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉ. वी के प्रसाद ने इलाज के दौरान 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है। डॉ. प्रसाद ने कहा कि 10 मरीज ब्रॉड डेड आए थे। अधिकांश माैतें दोपहर 2 से 5 बजे के बीच हुईं। मरीजों को तेज बुखार, उल्टी, सिर दर्द, बदन में दर्द की शिकायत है।

सरकार 4-4 लाख का मुआवजा देगी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औरंगाबाद, गया और नवादा में भीषण गर्मी और लू से लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मृतकों के परिवारको 4-4 लाख रु मुआवजा दिया जाएगा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अस्पताल में भर्ती मरीज।
औरंगाबाद के सदर अस्पताल में मरीजों के लिए बर्फ की सिल्लियां मंगाई गईं।
Over 50 deaths due to heat in Bihar

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.