सफाई के लिए होटल के सेप्टिक टैंक में उतरे 7 कर्मचारियों की दम घुटने से मौत

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

वडोदरा.गुजरात के एक होटल के सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 7 कर्मचारियों की शुक्रवार शाम को दम घुटने से मौत हो गई। मरने वालों में चार सफाई कर्मचारी और तीन होटल के कर्मचारी थे।पुलिस के मुताबिक, होटल मालिक हसन अब्बास भोरानिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि होटल प्रबंधन ने सेप्टिक टैंक की सफाई के लिएमहेश पतनवाड़िया (47), अशोक हरिजन (45), ब्रजेश हरिजन (23), महेश हरिजन (25) बुलाया था। चारों एक-एक कर टैंक के अंदर उतरे। काफी देर तक इनमें से कोई बाहर नहीं आया तो मदद के लिए होटल के कर्मचारी विजय चौधरी (22), सहदेव वसावा (22) औरअजय वसावा (22) भी नीचे गए।

टैंक में गैस का दबाव ज्यादा होने से मौत हुईं

किसी के बाहर नहीं निकले पर प्रबंधन नेडाभोई नगर निगम और पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि निगम के पास ऐसे संसाधन नहीं थे,जिससे टैंक में फंसे लोगों की मदद की जा सके। इसके बाद दमकल कर्मचारियों को बुलाकर सभी को निकाला गया। दमकल अधिकारीनिकुंज आजाद ने बताया कि टैंक में गैस का दबाव ज्यादा होने से इन लोगों की मौत हुई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
प्रतीकात्मक फोटो।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.