मंत्री की कॉन्फ्रेंस फेसबुक लाइव करते वक्त एक्टिव हुआ कैट फिल्टर, सोशल मीडिया पर मजाक उड़ा
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
इस्लामाबाद. पाकिस्तान में एक मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस को फेसबुक पर लाइव कर रहे व्यक्ति ने गलती से कैट फिल्टर ऑन कर दिया, जिससेमंत्री का चेहरा बिल्ली जैसा दिखने लगा। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने मंत्री को जमकर ट्रोल किया।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के सूचना मंत्री शौकत युसुफजई को उस वक्त हास्याप्रद स्थिति से गुजरना पड़ा, जब वे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। वे इसमें प्रांत की असेंबली द्वारा हाल ही में किए जाने वाले फैसलों के बारे में जानकारी दे रहे थे।
जल्द ही मंत्री शौकत और उनके साथी मंत्रियों की कैट फिल्टर वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। जब तक यह फिल्टर डिएक्टिव होता, सोशल मीडिया यूजर्स ने इसका स्नैप शॉट ले लिया और इसे वायरल कर दिया।
एक यूजर ने लिखा, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार की सोशल मीडिया टीम के मुताबिक कैबिनेट में बिल्ली भी हैं।
According to KP government's social media team we now have a cat in the cabinet #Filter pic.twitter.com/LNl7zwOfLU
— Mansoor Ali Khan (@_Mansoor_Ali) June 14, 2019
एक अन्य यूजर ने लिखा, कैट फिल्टर के साथ फेसबुक पर लाइव कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान की सकारात्मक तस्वीर का प्रचार किया जा रहा है।
You can't beat this! Khyber Pakhtunkhwa govt's live presser on Facebook with cat filters.. 😹 pic.twitter.com/xPRBC2CH6y
— Naila Inayat नायला इनायत (@nailainayat) June 14, 2019
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं