विवादित प्रत्यर्पण विधेयक पर लोगों का विरोध बढ़ा, सरकार ने इसे लागू करने पर रोक लगाई
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
हॉन्गकॉन्ग. पिछले एक सप्ताह से विवादित प्रत्यर्पण बिल को लेकर हॉन्गकॉन्ग के नागरिकों का विरोध प्रदर्शन जारी था।इसमें 10 लाख लोग शामिल हुए। इसके बाद सरकार ने इसे लागू करने पररोक लगा दी है। शनिवार को प्रो-बीजिंग नेता कैरी लैम ने कहा- सरकार ने समाज के सभी वर्गों की बात को ध्यान में रखते हुए बिल पर फिलहाल रोक लगाई है।
लैम के मुताबिक बिल को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें कितना समय लगेगा? इस बारे में पक्का नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि मैं वादा भी नहीं कर सकती हूं कि बिल वापस होगा भी या नहीं? हम इस बिल को विधान परिषद के सामने पेश करेंगे। हमारी तरफ से बिल आगे बढ़ा दिया गया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं