विराट ने कहा- हमारे लिए हर टीम बराबर, अच्छा खेले तो किसी को भी हरा देंगे

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली.आईसीसी वर्ल्ड कप में रविवार को मैनचेस्टर में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होना है। शनिवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि अगर हम अच्छा खेलेंगे तो किसी को भी हरा सकते हैं। विरोधी कौन है, इससे फर्क नहीं पड़ता। खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण है कि उन्हें हमेशा प्रोफेशनल रहना चाहिए। उधर, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल-हक ने कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच को सिर्फ एक खेल की तरह देखना चाहिए।

विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''हमारे लिए दूसरे मुकाबलों की अपेक्षा कोई एक मैच सबसे खास नहीं होता है। टीम की जिम्मेदारी है कि सभी मैचों को एक जैसे लिया जाए। हम अच्छा खेल रहे हैं, इसलिए दुनिया में अलग हैं। क्रिकेट में बेसिक्स हमेशा ही रहेंगे। हमारा फोकस बेसिक्स पर रहता है। अगर 11 लोग एकसाथ मिलकर खेलेंगे तो किसी भी टीम को हरा सकते हैं। हमारा फोकस यही है कि हम खेल को खेल की तरह से खेलें।''

कोहली ने कहा, ''मेरे सामने कोई बॉलर हो, मुझे व्हाइट और रेड बॉल दिखती है। अच्छे बॉलर को आपको सम्मान देना पड़ेगा, लेकिन आपको खुद में इतना विश्वास होना चाहिए कि अच्छे बॉलर के खिलाफ रन बना पाएं।''

भारतीयों ने मैच के दौरान मौसम की स्थिति सर्च की
एक्यूवेदर डॉट कॉम के मुताबिक, रविवार को मैनचेस्टर में बारिश होने की 63% संभावना है। बारिश रुक-रुककर हो सकती है। इससे भारत-पाकिस्तान का मैच प्रभावित होगा। इससे पहले वर्ल्ड कप के 19 में से 3 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गए, जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकला। 13 जून को होने वाला भारत-न्यूजीलैंड का मैच भी बारिश के कारण रद्द हो गया था। एक्यूवेदर के अनुसार, मैनचेस्टर में रविवार को हल्की बारिश होने की पूरी संभावना है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
World Cup 2019 India Vs Pakistan Match: Virat Kohli To Take on Pakistan, says If Team India play well, we can beat anyon

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.