जिग्नेश ने बच्चे की पिटाई की फेक पोस्ट शेयर की, स्कूल ने मानहानि का केस दर्ज कराया
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
अहमदाबाद. वडगाम से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी के खिलाफ फेक वीडियो शेयर कर प्राइवेट स्कूल की मानहानि करने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। मेवाणी ने 20 मई को ट्विटर पर वीडियो शेयर किया था। इसमें एक अर्धनग्न बच्चे को कोई पीटता दिख रहा था। मेवाणी ने दावा किया था कि यह वाकया वलसाड के निजी स्कूल आरएमवीएम का है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं