कोहली के बैटिंग वीडियो देखकर भारत के खिलाफ मैच की तैयारी कर रहे पाक के बाबर आजम

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

मैनचेस्टर. पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम विराट कोहली के बैटिंग वीडियोदेखकर भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच की तैयारी कर रहे हैं। मैनचेस्टर में शुक्रवार को बाबर ने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा, "मैं उनकी (कोहली) बल्लेबाजी देखता हूं कि वेअलग-अलग स्थितियों में कैसे खेलते हैं और इसी से सीखने की कोशिश करता हूं। भारत की जीत में उनके योगदान का अनुपात भी काफी ज्यादा है, मैं इसे भी पाने की कोशिश कर रहा हूं।"

बाबर ने इंग्लैंड के खिलाफ 63 रन की पारी खेलकर पाक की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में पाक को मिडिल ऑर्डर में उनसे से काफी उम्मीद होगी। बाबर का कहना है कि उनकी टीम दो साल पहले चैम्पियंस ट्राॅफी फाइनल में भारत के खिलाफ मिली जीत से प्रेरणा लेगी, क्योंकि इससे खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि दोनों टीमें चैम्पियंस ट्रॉफी की तरह ही हैं, ऐसे में तब मिलीजीत हमेशा प्रेरणा देती है।

भारत के पास बेहतरीन गेंदबाजी लाइनअप
बाबर ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि भारत के पास बेहतरीन गेंदबाज हैं, लेकिन हम इंग्लैंड के खिलाफ खेले हैं और उनकी तेज गेदबाजी भी काफी मजबूत है। इसलिए हमें विश्वास है कि भारतीय गेंदबाजों को हम ठीक से खेल सकेंगे। बाबर ने कहा कि इस वक्त पूरी टीम पॉजिटिव है। सिर्फ मैं ही नहीं हर खिलाड़ी शानदार खेल दिखाना चाहता है।

पाक के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल हारा था भारत

2017 में इंग्लैंड में हुई चैम्पियंस ट्रॉफी के लीग मैच में भारत ने पाक को 124 रन से शिकस्त दी थी। लेकिन ओवल में हुए फाइनल मुकाबले में पाक ने वापसी करते हुए भारत को 180 रनों से हरा दिया था। यह वनडे में उसकी भारत के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है। हालांकिविश्व कप में पाक आज तक भारत को हरा नहीं पाया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Pakistani Batsman Babar Azam says he is watching Virat Kohli's batting video to learn from them

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.