वॉर्नर ने भीड़ में बैठे बच्चे को दी अपनी मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी, सोशल मीडिया पर तारीफ

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

टॉन्टन. ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वॉर्नर के इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। हालांकि, अवॉर्ड लेने के बाद उन्होंने इसे दर्शक दीर्घा में बैठे एक नन्हें फैन को गिफ्ट कर दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर दुनियाभर में क्रिकेट प्रशंसकों ने उनकी तारीफ की है।

अवॉर्ड पाने वाले बच्चे ने कहा कि हम सिर्फ ऑस्ट्रेलिया का झंडा लहरा रहे थे। तभी वॉर्नर हमारे करीब आए और उन्होंने अपना मैन ऑफ द मैच हमें दे दिया। बच्चे के पिता ने कहा कि भीड़ में पाकिस्तानी फैन्स ज्यादा थेलेकिन मैच काफी शांति से हुआ। स्टार्क के विकेट लेने के बाद भीड़ ने काफी शोर मचाया और हम जीत से काफी खुश हैं।

टीम में वापसी के बाद वॉर्नर ने लगाया पहला शतक
वार्नर ने टीम में वापसी के बाद अपना पहला शतक लगाया। पिछले साल मार्च में बॉल टैम्परिंग विवाद के बाद उन पर एक साल का प्रतिबंध लगा था। इसके बाद वे वर्ल्ड कप टीम में सीधे शामिल किए गए थे। वॉर्नर ने 36वें ओवर में शाहीन अफरीदी की गेंद पर चौका लगाकर शतक पूरा किया। वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ भी लगातार तीसरा शतक लगाया। उन्होंने 2017 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 130 और एडिलेड में 179 रन बनाए थे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Australian David Warner gifts his Man of The Match award to young fan from crowd
वॉर्नर ने मैच के दौरान भी फैन्स के साथ सेल्फी लीं।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.