उद्धव आज शिवसेना सांसदों के साथ रामलला के दर्शन करेंगे, 7 महीने में दूसरा दौरा

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

अयोध्या.शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे 18 पार्टी सांसदों के साथ रविवार को रामलला केदर्शन करेंगे। वह सात महीने बाद अयोध्या आएंगे। इस बार उनका दौरा केवल ढाई घंटे का होगा। दर्शन के बाद ठाकरेहोटल पंचशील में प्रेसवार्ता भी करेंगे।

शिवसेना अध्यक्ष 24 नवंबर को पत्नी रश्मि और बेटे आदित्य के साथ दो दिवसीय दौरे परअयोध्या पहुंचे थे। यहां उन्होंने सरयू की आरती और तिरपाल में बैठे रामलला के दर्शन किएथे। उद्धव ने कहा था किचुनाव में सब राम-राम करते हैं, फिर आराम करते हैं। उन्होंने कहा थाकि 2019 में सरकार बने या नहीं बने, लेकिन मंदिर जरूर बनना चाहिए। केंद्र सरकार अध्यादेश लाए, हम मदद करेंगे।

राम मंदिर निर्माण की प्रतिबद्धता को मिलेगी मजबूती
शिवसेना ने एक बयान में कहा है किलोकसभा चुनाव के बाद इस यात्रा के जरिए अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए प्रतिबद्धता को और मजबूती मिलेगी। ठाकरे की अयोध्या यात्रा से पहले पार्टी नेता संजय राउत उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर चुके हैं। योगी नेठाकरे और शिवसेना के सांसदों को राज्य अतिथि का दर्जा दिया है।

उद्धव ठाकरे के दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी
शिवसेना नेताओंके अयोध्या में आगमन से पहले यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। एसएसपी ने बताया कियहां आने-जाने वाले लोगों की सघन तलाशी ली जा रही है। पुलिस कीहोटलों और धर्मशालाओं पर विशेष नजर है।

राम का धन्यवाद देने आ रहे हैं ठाकरे

उत्तरप्रदेशशिवसेना के अध्यक्ष अनिलसिंह ने बतायाकि लोकसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरेकई धार्मिक स्थानों पर दर्शन के लिए गए थे।अब चुनाव में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन के बाद वह अयोध्या जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। उनकी अयोध्या यात्रा लोकसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद भगवान राम का धन्यवाद करने के लिए है। ठाकरे ने चुनाव में जीत मिलने के बाद अयोध्या दोबारा आने की बात कही थी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
उद्धव ठाकरे ने पिछले दौरे में परिवार समेत सरयू की आरती की थी। -फाइल
Uddhav Thackeray: Shiv Sena Chief Uddhav Thackeray Ayodhya Visit News and Updates; Ram Lalla Mandir Janmabhoomi
Uddhav Thackeray: Shiv Sena Chief Uddhav Thackeray Ayodhya Visit News and Updates; Ram Lalla Mandir Janmabhoomi
Uddhav Thackeray: Shiv Sena Chief Uddhav Thackeray Ayodhya Visit News and Updates; Ram Lalla Mandir Janmabhoomi

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.