सचिन तेंदुलकर ने बताया, भारत और पाकिस्‍तान की टीमों के बीच क्‍या है बड़ा फर्क....

सचिन तेंदुलकर ने बताया, भारत और पाकिस्‍तान की टीमों के बीच क्‍या है बड़ा फर्क....

India vs Pakistan: संतुलन और रिकॉर्ड के लिहाज से देखें तो विराट कोहली की टीम इंडिया (Team India)को पाकिस्‍तानी टीम के मुकाबले मजबूत माना जा रहा है लेकिन भारत और पाकिस्‍तान के मैच के नतीजे को लेकर अनुमान लगाना खतरे से खाली नहीं है.



आखिरकार वह मुकाबला आ ही गया जिसका दुनियाभर खासकर भारत और पाकिस्‍तान के क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वर्ल्‍डकप 2019 (World Cup 2019) में रविवार को मैनचेस्‍टर में परंपरागत प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्‍तान(India vs Pakistan)  के बीच मुकाबला होना है. संतुलन और रिकॉर्ड के लिहाज से देखें तो विराट कोहली की टीम इंडिया (Team India)को पाकिस्‍तानी टीम के मुकाबले मजबूत माना जा रहा है लेकिन भारत और पाकिस्‍तान के मैच के नतीजे को लेकर अनुमान लगाना खतरे से खाली नहीं है. यह मुकाबले दोनों टीम के प्‍लेयर्स के लिए भारी दबाव से भरपूर होते हैं. एक पहलू यह है कि इन मैचों में जो भी खिलाड़ी अच्‍छा प्रदर्शन करता है, वह फैंस की निगाहों में चढ़ जाता है. इस अहम मैच के पहले दोनों टीमों के दिग्‍गज क्रिकेटर भी खुलकर अपनी राय जता रहे हैं. मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)  ने उस पहलू के बारे में बताया जो भारत और पाकिस्‍तान की टीमों के बीच बड़ा फर्क पैदा करता है.
बाबर आजम बोले, भारत के खिलाफ मैच में इस खास जीत से प्रेरणा लेगी पाकिस्‍तान टीम.
सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)  ने स्‍टार स्‍पोर्ट्स से बातचीत के दौरान कहा, बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों ही क्षेत्रों में भारतीय टीम ने अब तक अच्‍छा प्रदर्शन किया है. यदि सारी बातें सही रहती है तो इस टीम को हरा पाना काफी मुश्किल होता है. भारत और पाकिस्‍तान की टीमों के बीच आखिरकार कौन सी बात ऐसी है जो फर्क पैदा करती है, इस सवाल पर सचिन ने कहा, 'मैंने पाकिस्‍तान (Pakistan Team)टीम का ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मैच देखा. उन्‍होंने कई पार्टनरशिप कीं लेकिन अहम मौके पर विकेट गवां दिए. ऐसे में पाकिस्‍तान जब भी अच्‍छी स्थिति में रहेगा, यह बात उसके खिलाड़ि‍यों में दिमाग में चलती रहेगी. मास्‍टर ब्‍लास्‍टर ने कहा, 'खिलाड़ी सोचेंगे कि हमें विकेट नहीं गंवाना है, हमें विकेट नहीं गंवाना है..यह बात उनके दिमाग में चलती रहेगी. मेरी नजर में यही दोनों टीमों के बीच फर्क पैदा करती है. आप ऐसा बहुत कम देखेंगे जब भारतीय टीम ने दबाव वाली परिस्थितियों में विकेट गंवा रही हो. ''

विशेष सवांदाता :- अंकुर पांडेय
पढ़ने के लिए धन्यवाद!

कृपया हमें बताएं कि आप इस मुद्दे के बारे में कैसा सोचते हैं?
आपके विचारों को जानकर हमें खुशी मिलेगी, इससे हमें खुद को सुधारने में भी मदद मिलेगी।
Please Like, Comment and Share.

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.