ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका के बीच मैच थोड़ी देर में, कंगारुओं के खिलाफ 24 साल नहीं जीती श्रीलंकाई टीम
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
खेल डेस्क.वर्ल्ड कप का20वांमैच शनिवार कोलंदन के केनिंग्टन ओवल पर ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच थोड़ी देर में खेला जाएगा। अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया तीसरेऔरश्रीलंका पांचवें स्थान पर है। दोनों टीमें वर्ल्ड कप में 11वीं बार आमने-सामने होंगी। कंगारूओं के खिलाफ श्रीलंकाई टीम को पिछली जीत 1996 वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली थी। उसके बाद वह लगातार पांच मैचहार चुकी है। इनमें 2007 वर्ल्ड कप का फाइनल भी शामिल है। ऐसे में श्रीलंका हार के क्रम को तोड़ना चाहेगा, लेकिन दोनों टीमों की हालिया फॉर्म को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है।
श्रीलंका के लिए जीत जरूरी
श्रीलंका का यह टूर्नामेंट में पांचवां मुकाबला होगा। उसके दो मैच बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं। वहीं, एक में उसे जीत मिली और एक में हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए उसके लिए जीत जरूरी है। हारने पर श्रीलंकाई टीम को बाकी बचे चारों मैच में जीत हासिल करनी होगी। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने अब तक सिर्फ एक ही मुकाबला गंवाया है। उसने अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान को हराया।
ऑस्ट्रेलिया v/s श्रीलंका : हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 96 मैच हुए। इनमें ऑस्ट्रेलिया 60 और श्रीलंका 32 मैच में जीता। चार मैच में नतीजा नहीं निकला। इंग्लैंड के मैदान पर दोनों टीमों के मुकाबलों की बात करें तो अब तक दो मैच हुए। दोनों ने एक-एक अपने नाम किए। 1975 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया 52 रन से जीता था। वहीं, 2013 में श्रीलंका 20 रन से जीता था। संयोग से पिछले दोनों मैच ओवल में ही खेले गए थे।
दोनों टीमें
ऑस्ट्रेलिया :एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरेनडॉर्फ, एलेक्स केरी, नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, उस्माना ख्वाजा, नाथन लियोन, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, मिशेल स्टार्क, मार्क्स स्टोइनिस, एडम जम्पा।
श्रीलंका :दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा, नुआन प्रदीप, अविष्का फर्नांडो, सुरंगा लकमल, लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज, जीवन मेंडिस, कुसल परेरा, थिसारा परेरा, मिलिंडा श्रीवर्धना, लाहिरू थिरिमाने, इसुरू उडाना, जेफ्री वांडर्से।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं