प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना में किसानों को प्रति महीने 100 रुपए प्रीमियम देना होगा
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को प्रति महीने 100 रुपए प्रीमियम देना होगा। योजना का लाभ लेने वाले किसानों को 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद 3 हजार रु मासिक पेंशन मिलेगी। सरकार ने कहा कि इस योजना के तहत केंद्र पेंशन फंड में बराबर का हिस्सा देगी। इसका प्रबंधन भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) करेगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं