श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के सीईओ ने कहा- बैंकों के पास सिक्के रखने की जगह नहीं
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
शिर्डी. साईं बाबा मंदिर के दानपात्र में जमा राशि की गिनती शुक्रवार को रोक दी गई। इसका कारण श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट (एसएसएसटी) के सीईओ दीपक मुगलीकर नेबैंक अधिकारियों का बैंक में सिक्के रखने की जगह नहोने की बात कहना है।उन्होंने कहा कि एसएसएसटी ने इस मामले में बैंक और आरबीआई को पत्र भी लिखा है,ताकि इस समस्या को सुलझाया जा सके।
मुगलीकर ने कहा, ''दानपात्र में जमा राशि की गिनती हफ्ते में दो बार बैंक अधिकारियों की मौजूदगी में की जाती है। हर बार यह राशि औसतन 2 करोड़ रुपए होती है जिसमें पांच लाख रुपए के सिक्के होते हैं। नकद राशि और सिक्कों को बारी-बारी से आठ राष्ट्रीयकृत बैंकों में जमा करवाया जाता है।''
उन्होंने कहा, ''बैंक पिछले कुछ महीनों से हमसे कह रहे हैं कि उनके पास सिक्के रखने की जगह नहीं है। हमने उनसे और आरबीआई से इस समस्या को हल करने की बात कही है।'' सूत्रों के अनुसार एसएसएसटी से प्राप्त 1.5 करोड़ रुपए मूल्य के सिक्के बैंकों में जमा हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं