India vs New Zealand Live CWC 2019: नॉटिंघम में बारिश रुकी, मैदान गीला, 5 बजे अगला निरीक्षण


नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में आज भारत-न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. इस मैच पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. हालांकि अभी बारिश रुक गई है, लेकिन मैदान कवर से ढका है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक लंच के समय तक बारिश थम सकती है, जिससे कम ओवरों का मैच संभव हो सकता है. इस वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड ने अब तक जितने भी मैच खेले हैं, सभी में जीत हासिल की है. अगर ट्रेंट ब्रिज मैदान पर मैच होता है तो एक टीम का विजय क्रम टूटना तय है. क्रिकेट के इस महाकुंभ में अब तक 17 में से 3 मैच बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं.


 विशेष सवांदाता:- अंकुर पांडेय
पढ़ने के लिए धन्यवाद!

कृपया हमें बताएं कि आप इस मुद्दे के बारे में कैसा सोचते हैं?
आपके विचारों को जानकर हमें खुशी मिलेगी, इससे हमें खुद को सुधारने में भी मदद मिलेगी।
Please Like, Comment and Share.

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.