धारवाड़ में निर्माणाधीन इमारत के गिरने से अब तक 14 की मौत, 70 घंटे बाद कपल को निकाला गया

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

बेंगलुरु.धारवाड़ में निर्माणाधीन इमारत के गिरने से अब तक 14लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार कोइसके मलबे में बीते 70 घंटे से दबे कपल को बाहर निकाला गया।एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस सुनील अग्रवाल ने बताया किकपल की स्थिति स्थिर है। उन्हें अस्पताल भेज दिया गया है। घटनास्थल की पूरीजांच करने के बाद हमदेखेंगे कि मलबा कैसे हटाया जाए।

दो साल से जारी था निर्माण

रिपोर्ट के मुताबिक अब तक60लोगों को बचा लिया गया है।घटना बेंगलुरु से 400 किमी दूर कुमारेश्वर नगर में हुई।पांच मंजिला इमारत कानिर्माण बीते दो साल से चल रहा था। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त भी तीसरी मंजिल पर काम चल रहा था।

हादसे के वक्त 150 लोग मौजूद थे

पहली दो मंजिलों पर 60 दुकानें खुल चुकी थीं। इन दुकानों में करीब 150 लोग मौजूद थे।हालांकि घटनास्थल पर तुरंत ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें पहुंच गई थीं। मुख्यमंत्री कुमार स्वामी ने घटना के तुरंत बाद हीमुख्य सचिव को राहतकार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Dharwad Building Collapsed: Under Construction Building Collapsed in Dharwad Karnataka, 2 Dead 40 Injured

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.