रोबोट करेंगे चौकीदारी, अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ लोगों को सूचनाएं भी देंगे

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

बीजिंग. चीन के एक रहवासी संघ ने घरों की रखवाली के लिए 'रोबोट वॉचमैन' को रखा है। यह न सिर्फ लोगों से बात करने में सक्षम है बल्कि कम्युनिटी में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि नजर आने पर रहवासियों को सूचित भी करता है।बीजिंग एयरोस्पेस ऑटोमैटिक कंट्रोल इंस्टीट्यूट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर लियू गैंगजुन ने बताया कि रोबोट का टेस्ट दिसंबर 2018 से अप्रैल 2019 तक जारी रहेगा।

डाटा एनालिसिस में सक्षम है रोबोट

लियू ने कहा कि इसे चीन एकेडमी ऑफ लॉन्च व्हीकल टेक्नोलॉजी (स्पेस इंडस्ट्री, चीन) के सहयोग से बीएएसीआई ने बनाया है। रोबोटमें बायोलॉजिकल पहचान, डाटा एनालिसिस, नेविगेशन सिस्टम समेत कुछ और तकनीक भी शामिल हैं, जो लोगों के लिए मददगार साबित होंगी।यह रोबोट मौसम की जानकारी, मजेदार कहानी और संगीत सुनाने के साथ-साथ बच्चों से बातचीत भी करेगा।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उत्पादों को बढ़ावा

लियू ने बताया कि संस्थान के द्वारा 'इंटेलिजेंट होम' नाम से प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया, जिसमें शामिल रोबोट चेहरा पहचानकर दरवाजा खोलने और सीनियर सिटीजनों की हेल्थ का डाटा रखने में भी सक्षम है। पिछलेकुछ सालों में बीजिंग के कुछ जिलों में रहवासियों ने ऐसे ही डिजिटल गॉर्ड्स तैनात किए हैं। चीन ने भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उत्पादों को बढ़ावा देना शुरू किया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
प्रतीकात्मक फोटो।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.