सरयू नदी में एक ही परिवार के 5 छात्रों की डूबकर मौत, सभी होली मनाने घर आए थे
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
गोरखपुर. यहां केबेलघाट इलाके में सरयू नदी में बुधवार शाम नहाने पांच छात्रों की डूबकर मौत हो गई।देर रात तक सभी शव बरामद कर लिए गए। सभी छात्र होली मनाने के लिए घर आए थे।
बेइली खुर्द गांव निवासी कृष्णमुरारी शुक्लका 14 वर्षीय बेटा सत्यम 8वीं का छात्र था। उनके भाई मदन मुरारी शुक्लका 19 वर्षीय बेटा बीएससी का छात्र था। दोनों गोरखपुर से तीन दिन पहले होली की छुट्टी पर घर आए थे। गांव के ही ध्रुवनारायण शुक्ला का 16 वर्षीय बेटा नितेश भी होली पर ही गांव गया था। ध्रुवनारायण के भाई दिनेश शुक्ल का बेटा 17 वर्षीय बेटा अमन बेलघाट में इंटरमीडिएट का छात्र था। उरुवा थाना क्षेत्र स्थित परसा तिवारी निवासी सूर्यपति त्रिपाठी का 18 वर्षीय बेटा आदर्श मुंबई में मेडिकल का छात्र था। दो दिन पहले वह भी अपने ननिहाल मदन शुक्ल के घर गया था।
लोग ढूंढते हुए सरयू नदी के पास पहुंचे
बुधवार दोपहर बाद पांचों छात्र घर से घूमने निकले थे। देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजन को चिंता हुई। ग्रामीण उन्हें ढूंढते हुए गांव से करीब500 मीटर दूरी पर सरयू नदी के किनारे पहुंचे। लोगों ने किशोरों के मोबाइल नंबर डायल किए तोघंटी सुनाई दी। मोबाइल ढूंढा तो पास ही पांचों युवकों के कपड़े पड़े थे। कपड़ों में ही उनकेमोबाइल भी थे। लोग परेशान हो गए। यह आशंका हुई कि सभी किशोर नदी में स्नान करने गए होंगे और डूब गए होंगे।
गांव के कुछ लोग जाल लेकर नदी में उतर गए। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती और गोताखोरों को बुलवाती, ग्रामीणों नेसत्यम की लाश बरामद कर ली। देर रात तक सभी लाशें नदी में मिल गईं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं