आरसीबी ने हर 18वीं गेंद पर छक्का लगाया, 300 सिक्स लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं गेल
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 12वां संस्करण 23 मार्च से शुरू होगा। पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीचहै। सीएसके आईपीएल की सबसे सफल टीम है। वह 3 बार खिताब जीत चुकी है। उसने हर बार अंतिम-4 में जगह बनाई है। मुंबई इंडिंयस ने भी 3 बार खिताब जीता है, लेकिन वह हर बार अंतिम-4 में जगह नहीं बना पाई है। आरसीबी एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है, लेकिन छक्के लगाने के मामले में वह टॉप पर है।
आरसीबी की ओर से कुल 1038 छक्के लगेहैं। उसके खिलाड़ियों ने औसतन हर 18वीं गेंद पर एक छक्का लगाया है। इस सूची में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस है। मुंबई के खिलाड़ियों ने 980 छक्के लगाए हैं। उसके खिलाड़ी औसतन 20 गेंद खेलने के बाद एक छक्का लगाते हैं।
| छक्के | टीम | गेंदें/6 |
| 1038 | आरसीबी | 17.95 |
| 980 | मुंबई इंडियंस | 20.27 |
| 886 | सीएसके | 19.29 |
| 865 | किंग्स XI पंजाब | 21.48 |
| 800 | दिल्ली कैपिटल्स | 22.69 |
| 786 | केकेआर | 23.47 |
| 613 | राजस्थान रॉयल्स | 24.71 |
| 450 | एसआरएच | 23.90 |
| 402 | डेक्कन चार्जर्स | 21.77 |
| 196 | पुणे वॉरियर्स | 26.91 |
| 157 | राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट | 21.43 |
| 155 | गुजरात लॉयंस | 22.15 |
*गेंदें/6 = एक छक्के के लिए खेली गईं औसतन गेंदें
आईपीएल मेंं सबसे ज्यादा 292 छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम
इस टूर्नामेंट में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेल रहे वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। वे अब तक 112 मैच में 292 छक्के लगा चुके हैं। वे औसतन हर नौ गेंद पर एक छक्का लगाते हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 141 मैच में 186 छक्के लगाए हैं। डिविलियर्स आरसीबी के सदस्य हैं।
एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 23 अप्रैल 2013 को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ खेले गए मैच में 175 रन की पारी खेली थी। इसमें उन्होंने 17 छक्के और 13 चौके लगाए थे। इस मामले में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम हैं। मैकुलम ने 18 अप्रैल 2008 को बेंगलुरु के मैदान पर आरसीबी के खिलाफ मैच में 13 छक्के की मदद से 158 रन बनाए थे।
गेल ने 292 में से 43% छक्के बेंगलुरु में लगाए
गेल ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया है। उन्होंने इस मैदान पर 126 छक्के लगाए हैं। उनके सबसे कम छक्के हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर हैं। वहां वे अब तक 10 छक्के ही लगा पाए हैं।
| छक्के | मैदान |
| 126 | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु |
| 40 | ईडन गार्डन्स, कोलकाता |
| 23 | फिरोजशाह कोटला स्टेडियम, दिल्ली |
| 23 | पीसीए स्टेडियम, मोहाली |
| 13 | वानखेड़े, स्टेडियम, मुंबई |
| 12 | एम चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई |
| 10 | राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद |
बेंगलुरु के मैदान पर ही लगे हैं1000+ छक्के
आईपीएल में किसी मैदान पर सबसे ज्यादा छक्के लगने की बात की जाए तो एम चिन्नास्वामी स्टेडियम टॉप पर है। इस मैदान पर अब तक 1007 छक्के लगे हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम है। वहां आईपीएल के मैचों के दौरान अब तक 781 छक्के लग चुके हैं। तीसरे नंबर पर दिल्ली का फिरोजशाह कोटला है। कोटला पर 757 छक्के लगे हैं।
| छक्के | मैदान | गेंदें/6 |
| 1007 | बेंगलुरु | 16.08 |
| 781 | मुंबई वानखेड़े | 19.54 |
| 757 | दिल्ली | 19.91 |
| 720 | कोलकाता | 21.89 |
| 556 | हैदराबाद | 23.13 |
| 536 | चेन्नई | 21.60 |
| 442 | मोहाली | 25.42 |
| 402 | पुणे | 21.94 |
| 299 | जयपुर | 30.55 |
| 173 | मुंबई डीवाई पाटिल | 22.14 |
| 155 | इंदौर | 12.18 |
आरसीबी-किंग्स XI पंजाब की ओर से ही लगे 10+ शतक
विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भले ही एक बार भी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीत पाई हो, लेकिन सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड उसके ही नाम है। उसके खिलाड़ी अब तक 12 शतक लगा चुके हैं। 10 शतक लगाने वाली किंग्स इलेवन पंजाब दूसरे नंबर पर है। वह भी अब तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई है।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने कुल 8 शतक लगाए हैं। वह पिछले 2013 से अब तक एक बार भी अंतिम-4 में जगह नहीं बना पाई है। आईपीएल में अब तक कुल 52 शतक लगे हैं। इनमें से 42 बार शतक लगाने वाले बल्लेबाज की टीम मैच जीतने में सफल रही है।
| शतक | टीम | खिताब |
| 12 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 0 |
| 10 | किंग्स XI पंजाब | 0 |
| 08 | दिल्ली कैपिटल्स | 0 |
| 09 | चेन्नई सुपरकिंग्स | 3 |
| 04 | मुंबई इंडियंस | 3 |
| 04 | राजस्थान रॉयल्स | 1 |
| 02 | डेक्कन चार्जर्स | 1 |
| 02 | राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट | 0 |
| 01 | कोलकाता नाइटराइडर्स | 2 |
| 01 | सनराइजर्स हैदराबाद | 1 |
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं