दिल्ली युवा तो 30 साल औसत आयु के साथ चेन्नई उम्रदराज टीम; ताहिर की उम्र सबसे ज्यादा
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
खेल डेस्क. आईपीएल के 12वें सीजन की शुरुआत में अब सिर्फ एक दिन बचे हैं। शनिवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। टी-20 के इस लीग में 17 साल से लेकर 39 साल तक के उम्र वाले खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। युवाओं का खेल कहे जाने वाले क्रिकेट के इस फॉर्मेट में चेन्नई की टीम सबसे उम्रदराज है। उसकी औसत आयु 30.02 साल है। चेन्नई इस मामले में शीर्ष पर थी। महेंद्र सिंह धोनी की टीम को 'डैडी आर्मी' कहा गया था। इसके बावजूद वह चैम्पियन बनीथी। इस साल दिल्ली कैपिटल्स सबसे युवा टीम है। उसकी औसत आयु 25.89 साल है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं