अंतिम दर्शन के लिए पर्रिकर की पार्थिव देह जहां रखी गई उस जगह का शुद्धिकरण किया गया
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
पणजी. सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का पार्थिव शरीरजहां अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था, उस स्थान का बाद में शुद्धिकरण करवाया गया। मामले की सूचना मिलते ही सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। अंतिम दर्शन के लिएपर्रिकर की पार्थिव देह कला अकादमी परिसर में रखी गई थी।
गोवा के कला और संस्कृति मंत्री गोविंद गौड़ ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ''कला अकादमी मेरे मंत्रालय के अंतर्गत काम करती है। हम शासकीय इमारत में इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा नहीं दे सकते हैं। कला अकादमी परिसर में हुईं कुछ गतिविधियों को लेकर मैंने जांच के आदेश दिए हैं।''
सचिव ने कहा- ओम के मंत्रोच्चार के लिए बुलाया था
कला एवं संस्कृति केंद्र सचिव गुरुदास पिलरनेकर ने कहा, ''अकादमी स्टाफ के द्वारा चार पंडितों को ओम के मंत्रोच्चारके लिए बुलवाया गया था। चार पंडितों ने जो किया वो शुद्धिकरण नहीं था, ओम का मंत्रोच्चार था।''हालांकि, सचिव ने यह नहीं बताया कि यह मंत्रोच्चार क्यों किया गया।
पर्रिकर कापिछले हफ्तेहुआ निधन
पर्रिकर का 17 मार्च को 63 साल की उम्र में निधन हो गया था। वे करीब एक साल से केंसर से पीड़ित थे। 18 अक्टूबर को पणजी केएसएजी मैदान मेंउनका अंतिम संस्कार किया गया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं