भारत के रक्षा सिद्धांत बदल चुके हैं, आतंक के खिलाफ कदम पीछे नहीं हटेंगे- जेटली
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कांग्रेस के इंडियन ओवरसीज प्रमुख सैम पित्रोदा के द्वारा पुलवामा हमले के बाद की गई एयर स्ट्राइक पर दिए गए बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यदि गुरु की सोच ऐसी है तो फिर विद्यार्थी कैसे होंगे, इसकी तो बस कल्पना ही की जा सकती है।
यह एक वैचारिक लड़ाई है- जेटली
जेटली ने कहा कि भारत के सुरक्षा सिद्धांत अब बदल चुके हैं। अब हम आतंक के केंद्र पर हमला करेंगे। कुछ लोग हैं जो भारत को हर हाल में सुरक्षित करना चाहते हैं और कुछ हैं जो भारत के लिए लड़ना तो चाहते हैं मगर हाथ बांधकर। यह वैचारिक लड़ाई ऐसे ही लोगों के बीच है।
केवल पाकिस्तान ने की एयर स्ट्राइक की आलोचना
जेटली ने बताया कि भारत के द्वारा की गई एयर स्ट्राइक की आलोचना पाकिस्तान के अलावा किसी देश ने नहीं की। तथ्य यह है कि सीनियर कांग्रेस नेता भी वैसी ही बात कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे देश की भावनाओं को चोट पहुंचती है। ऐसा कहना कि पुलवामा हमला हमने करवाया, पाकिस्तान के बयान का समर्थन ही है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं