भाजपा में शामिल हुए गौतम गंभीर, कहा- अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली.पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। वित्त मंत्री अरुण जेटली और रविशंकर प्रसाद के मौजूदगी में गंभीर पार्टी में शामिल हुए।जेटली ने कहा, ''हमारी पुरानी नीति रही है कि जो लोग जनता का ध्यान खींचते हैं, उन्हें अपने साथ जोड़ा जाए। गौतम गंभीर क्रिकेट जगत के जाने पहचाना नाम हैं। वे दिल्ली में पले-बढ़े। सालों तक दिल्ली और देश के लिए योगदान दिया।''इससे पहले भाजपा की ओर से वीरेंद्र सहवाग को भी ऑफर किया गया था, लेकिन सहवाग ने राजनीति और चुनाव लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं