भाजपा उम्मीदवार सतीश गौतम को लेकर विरोध जारी, कल्याण सिंह बोले- कार्यकर्ताओं की भी सुनी जानी चाहिए

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

अलीगढ़.भारतीय जनता पार्टी ने यहां से सतीश गौतम को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है लेकिन कार्यकर्ता इसका लगातार विरोध कर रहे हैं। शनिवार को कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के आवास के सामने विरोध कर अपनी नाराजगी जतायी। इस पर कल्याण सिंह ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि टिकट देने से पहले कार्यकर्ताओं से भी पूछना चाहिए। लेकिन इस पर मैं ज्यादा टिप्पणी नहीं करूंगा।

वहीं उम्मीदवार सतीश गौतम ने कहा कि बाहर से आए हुए लोग माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। कहीं किसी तरह का कोई विरोध नहीं है। क्षेत्र की जनता मेरे साथ है। बाबूजी कल्याण सिंह मेरे साथ हैं वो ऐसा कुछ मेरे लिए बोल ही नहीं सकते। बाबूजी से कल मिलने गया था पर दांत में दर्द की वजह से मुलाक़ात नहीं हो पाई। सारे बीजेपी के कार्यकर्ता मेरे साथ हैं।

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा की हमने आपकी भावनाओं को समझ लिया है। आपसे इतना ही कह सकता हूं। कार्यकर्ताओं से भी पूछना जाना चाहिए। अब प्रत्याशी बना दिया तो उसमे मैं और आप क्या कर सकते हैं। ऐसा है की अतरौली में कभी सतीश गौतम गए ही नहीं। ना उन्होंने कोई काम कराया है। इसलिए पूरे जिले में इस टिकट को लेकर काफी असंतोष है। मैं एक संवैधानिक पद पर हूं और इससे ज्यादा राजनितिक टिपण्णी नहीं कर सकता। जो होगा देखा जाएगा। इन्तजार करो।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कल्याण सिंह के आवास के बाहर सतीश गौतम की उम्मीदवारी का विरोध करते भाजपाई।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.