अबीर और गुलाल के संग, होली में बांटिए खुशियों के रंग

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

राग-रंग के सबसे बड़े उत्सव होली की आपको शुभकामनाएं। हम सब की होली सुरक्षित और सेहतमंद रहे, इसके लिए जरूरी है कि केमिकल से बने पक्के रंगों से बचें। हर्बल और खुशबूदार अबीर-गुलाल से ही होली खेलें। इससे सेहत भी सही रहेगी और पानी भी बचेगा। केमिकल वाला पक्का रंग छुड़ाने में बहुत पानी खर्च होता है और पानी हम सिर्फ बचा सकते हैं, बना नहीं सकते। पिछले साल देशभर में बारिश कम होने से इस बार पानी की समस्या बढ़ सकती है। एक और निवेदन... जितना संभव हो इस होली पर जरूरतमंदों के साथ भी खुशियों के रंग बांटें। आइए हम सब मिल-जुलकर जश्न मनाएं, एक-दूसरे को गुलाल लगाएं। सभी पाठकों को पुन: होली की बहुत शुभकामनाएं।

-भास्कर परिवार



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
प्रतीकात्मक चित्र

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.